spot_img
spot_img
Saturday, September 26, 2026
spot_img

बिग ब्रेकिंग : एसएसपी उधम सिंह नगर ने 5 इंस्पेक्टरों का किया तबादला, तीन सिपाहियों को किया सस्पेंड

रुद्रपुर (महानाद) : एसएसपी उधम सिंह नगर दलीप सिंह कुंवर ने जहां 3 इंस्पेक्टरों का तबादला कर दिया है वहीं, ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 3 सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है।

एसएसपी ने इस्पेंक्टर निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह को पुलिस लाइन से वाचक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/ प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ, नीरज कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल /सीएम पोर्टल तथा मंजू पांडे पुलिस लाइन से महिला प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया है।

इस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक किच्छा तथा चंद्र मोहन सिंह को प्रभारी निरीक्षक किच्छा से प्रभारी डीसीआरबी/एसआईटी बनाया गया है।

वहीं, एसएसपी ने पुलिस लाईन में तैनात कां. धर्मेंद्र कोहली, जितेंद्र कुमार व श्याम सिंह को ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने के संबंध में तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles