spot_img
spot_img
Monday, May 4, 2026
spot_img

बड़ी खबर उत्तराखंड : 13 जिलों में 13 आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति

देहरादून (महानाद): प्रदेश के सभी जनपदों में विकास कार्यों की समीक्षा एवं शासन तथा जनपद के मध्य यथावश्यक समन्वय स्थापित किए जाने के उद्देश्य से प्रदेश के 13 जिलों में 13 आईएएस अधिकारियों (प्रमुख सचिव / सचिव) को निम्नानुसार जनपद प्रभारी नामित किया गया है।

1. डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, सचिव – उधम सिंह नगर
2. बृजेश कुमार सन्त, सचिव – हरिद्वार
3. एल. फैनई, प्रमख सचिव – नैनीताल
4. सचिन कुर्वे, सचिव – टिहरी गढ़वाल
5. डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, सचिव – पिथौरागढ़
6. डॉ. आर राजेश कुमार, सचिव – रुद्रप्रयाग
7. राधिका झा, सचिव – देहरादून
8. दिलीप जावलकर, सचिव – पौड़ी गढ़वाल
9. डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, सचिव – अल्मोड़ा
10. चन्द्रेश कुमार यादव, सचिव – चम्पावत
11. वी. षणमुगम, सचिव – उत्तरकाशी
12. विनोद कुमार सुमन, सचिव – बागेश्वर
13. दीपेन्द्र कुमार चौधरी, सचिव – चमोली

उक्त अधिकारियों से यह अपेक्षा की जाती है कि सभी जनपद प्रभारीगण अपने-अपने जनपद के सतत् सम्पर्क में रहेंगे, नियमित रूप से जिले का भ्रमण करेंगे तथा जनपद की विशिष्ट समस्याओं से शासन को अवगत करायेंगे। इसके अतिरिक्त शासन से निर्देश प्राप्त होने पर जनपद में होने वाली उच्चस्तरीय बैठकों में प्रतिभाग भी करेंगे। इन आदेशों का अनुपालन तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित किया जाये।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles