spot_img
spot_img
Wednesday, September 30, 2026
spot_img

उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा बहुत आगे

महानाद डेस्क : उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंदियों से बहुत आगे चल रहे हैं।

नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट कांग्रेस के प्रकाश जोशी से 316218 वोटों से आगे चल रहे हैं।

अल्मोड़ा लोकसभा सीट से भाजपा के अजय टम्टा कांग्रेस के प्रदीप टम्टा से 208813 वोटों से आगे चल रहे हैं।

हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा के त्रिवेन्द्र सिंह रावत कांग्रेस के वीरेन्द्र रावत से 94543 वोटों से आगे चल रहे हैं।

गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा के अनिल बलूनी कांग्रेस के गणेश गादियाल से 130123 वोटों से आगे चल रहे हैं।

टिहरीगढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा की माला राज्य लक्ष्मी शाह कांग्रेस के जोत सिंह गुनसोला से 203796 वोटों से आगे चल रही हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles