spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

ब्रेकिंग न्यूज : मुरादाबाद के भूपेंद सिंह चौधरी बने उत्तर प्रदेश भाजपा के नये अध्यक्ष

लखनऊ (महानाद): भूपेंद्र सिंह चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने आज उनके नाम का एलान कर दिया।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर लंबे समय से अटकलें चालू थीं। राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा, बस्ती से सांसद हरीश द्विवेदी, कन्नौज से सांसद सुब्रत पाठक और केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा के नाम प्रमुखता से चल रहा था। लेकिन तमाम अटकलों को दरकिनार करते हुए भाजपा ने धोनी को प्रदेश भाजपा की कमान सौंपी है।

बता दें कि भूपेंद सिंह चौधरी वर्तमान में योगी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की जगह लेंगे। विगत 16 जुलाई को स्वतंत्र देव सिंह ने अपना तीन सालों का कार्यकाल पूरा किया था। जिसके बाद ये भी चर्चा चली की स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई थी।

विदित हो कि भूपेंद्र सिंह चौधरी का जन्म मुरादाबाद के महेंद्री सिकंदरपुर गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। अपनी 12वीं तक की पढ़ाई उन्होंने आरएन इंटर कॉलेज, मुरादाबाद से की है। उनका अपने गृह जिले से जुड़ाव बना हुआ है और वे जाट समुदाय में अच्छी पकड़ रखते हैं।

चौधरी ने अपनी राजनीति की शुरूआत विश्व हिंदू परिषद से की थी। उसके बाद 1991 में उन्होंने भाजपा ज्वाइन की। 2016 में पहली बार उन्हें यूपी विधान परिषद का सदस्य चुना गया। इसके पहले वे बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे 1999 में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन वे हार गए थे।

प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जाट चेहरा लाकर भाजपा जहां किसान आंदोलन के कारण पार्टी से दूर माने जा रहे जाटों और किसानों को साध सकती है तो पश्चिमी यूपी में भी पार्टी का आधार और मजबूत कर सकती है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles