spot_img
spot_img
Saturday, July 11, 2026
spot_img

ब्रेकिंग न्यूज : रुद्रपुर में तैनात सिपाही ने फांसी लगाकर दे दी जान

हल्द्वानी/रुद्रपुर (महानाद) : उधम सिंह नगर के पुलिस लाइन, रुद्रपुर में तैनात एक सिपाही ने हल्द्वानी स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बता दें कि पुलिस लाइन रुद्रपुर में तैनात उमेश चंद्र छड़ायल (30 वर्ष) हल्द्वानी में रहता था। रविवार सुबह उमेश चन्द्र छडायल के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी कि उमेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार 2011 में पुलिस में भर्ती हुए उमेश चंद्र पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और विगत 30 नवंबर से ड्यूटी से भी अनुपस्थित चल रहा था। 7 महिने पहले उसकी शादी अल्मोड़ा में तैनात एक शिक्षिका से हुई थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles