spot_img
spot_img
Thursday, May 7, 2026
spot_img

बिग ब्रेकिंग : कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य अपने पुत्र के साथ फिर से कांग्रेस में शामिल

नई दिल्ली (महानाद) : उत्तराखंड विधान सभा चुनाव से पहले भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड के परिवहन मंत्री यशपाल आर्य और उनके विधायक बेटे संजीव आर्य आज दिल्ली में फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की उपस्थिति में यशपाल आर्य अपने पुत्र संजीव आर्य के साथ दोबारा कांग्रेस में शामिल हो गए।

 

बता दें कि यशपाल आर्य बाजपुर और उनके बेटे संजीव आर्य नैनीताल सीट से विधायक हैं। यशपाल आर्य वर्तमान में उत्तराखंड सरकार में परिवहन मंत्री हैं। उनके पास समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, निर्वाचन और आबकारी विभाग भी हैं।

विदित हो कि यशपाल और संजीव आर्य ने 2017 में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा था। भाजपा ने तब दोनों को प्रत्याशी भी बनाया था। दोनों ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद भाजपा सरकार ने यशपाल आर्य को कैबिनेट मंत्री बनाया। यशपाल पूर्व में उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे हैं। यशपाल आर्य पहली बार 1989 में खटीमा सितारगंज सीट से विधायक बने थे। वह पहले भी काफी समय तक कांग्रेस पार्टी में भी रहे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles