spot_img
spot_img
Tuesday, May 5, 2026
spot_img

चमोली की मानसी ने गोल्ड मेडल जीत प्रदेश का नाम किया रोशन…

गोचर। चंडीगढ़ के बिलासपुर में आयोजित द्वितीय एथिलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप ( अंडर 23) आयु वर्ग में चमोली जिले की मानसी ने स्वर्ण पदक हासिल किया है।

मानसी ने 20 किमी वाकिंग रेस 1 घन्ठा 40 मिनट में तय कर रिकॉर्ड बनाया। जबकि 1500 मीटर की स्पर्धा में उत्तराखंड की ही गौरी कोठियाल ने रजत पदक हासिल किया।

यह जानकारी देते हुये जनपद चमोली के खेल प्रशिक्षक और मानसी के कोच गोपाल बिष्ट ने बताया कि मानसी की यह उपलब्धि उनकी निरंतर और अथक मेहनत का परिणाम है।

कहा कि उत्तराखंड की बेटियां खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles