विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज काशीपुर आने वाले हैं इसके लिए काशीपुर यातायात पुलिस ने उनके काशीपुर शहर क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण के दौरान ट्रेफिक प्लान जारी किया है –
1-रामनगर की ओर से आने वाले सभी वाहन स्टेडियम तिराहे से मानपुर रोड होते हुए बैलजूड़ी मोड़ की ओर से अवागमन करेंगें।
2-केवीआर से आने वाले वाहन टाण्डा तिराहा, चीमा चौक, स्टेडियम होते हुए रामनगर की ओर जायेंगे। टाण्डा चौक से कोई भी बड़ा वाहन चैती चौक पर नहीं जायेगा।
3-कुण्डेश्वरी से आने वाले वाहन सांई पब्लिक स्कूल में पार्क किये जायेंगे।
4-चीमा चौक से आने वाले वाहन कुण्डेश्वरी तिराहा से पहले होली ट्रीनिटी स्कूल के सामने बनी पार्किंग में पार्क करेंगे।
5-जैतपुर मोड़/बाजपुर रोड से आने वाले वाहन चौती चौक से 50 मीटर पहले बनी पार्किंग में पार्क किये जायेंगे।
6-शहर एवं शुगर फैक्ट्री की ओर से आने वाले वाहन चैती चौक से 100 मीटर शुगर फैक्ट्री की ओर बनी पार्किंग में पार्क किये जायेंगे।
7- प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन चैती मेला के अन्दर बनी पार्किंग में पार्क किये जायेंगे।
8- उपरोक्त ट्रैफिक प्लान वीवीआईपी के हैलीकाप्टर लैंडिंग के समय से 30 मिनट (आधा घण्टा) पहले लागू किया जायेगा, फ्लीट निकलने के उपरान्त सैट के माध्यम से आदेशानुसार ट्रैफिक सामान्य किया जायेगा। इसी प्रकार वापसी के समय फ्लीट के चलने से 30 मिनट (आधा घण्टा) पूर्व उपरोक्त ट्रैफिक प्लान लागू किया जायेगा। और हैलीकॉप्टर के टेकऑफ के बाद सैट के माध्यम से आदेशानुसार सामान्य किया जायेगा।
9-रूट जीरो की कार्यवाही पायलेट के आदेशानुसार की जायेगी।
नोट- भारी वाहनों के लिए नो-एण्ट्री प्रातः 07.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक पूर्व की भाँति रहेगी, चैती मन्दिर के आस-पास 24 घण्टे भारी वाहनों के लिए नो-एण्ट्री रहेगी।



