spot_img
spot_img
Wednesday, March 25, 2026
spot_img

कल होली खेलने काशीपुर आयेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : कल रविवार, 1 मार्च को नगर निगम प्रांगण में रंगोत्सव ‘होली मिलन समारोह’ मनाया जाएगा, जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।

नगर निगम महापौर दीपक बाली ने आज दोपहर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर कहा कि काशीपुर के इतिहास में यह अपने आप में पहला कार्यक्रम होगा जिसमें मुख्यमंत्री आम जनता के बीच मौजूद रहकर काफी समय तक होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

रंगोत्सव कार्यक्रम स्थल पर मीडिया से वार्ता करते हुए मेयर दीपक बाली ने बताया कि रंगोत्सव कार्यक्रम प्रातः 11 बजे आरंभ होगा, जिसमें उत्तराखंड की लोक-संस्कृति को आगे बढ़ाते आ रहे लोक गायक इंद्र आर्या, गोविंद दिगारी, खुशी जोशी, पूर्वांचल के गायक आलोक कुमार के अतिरिक्त फूलों की होली के लिए विख्यात ब्रज के रास कलाकार प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में सुन्दर व मनोहारी प्रस्तुति देंगे।

मेयर बाली ने मीडिया के माध्यम से आमजनमानस से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में नगर निगम प्रांगण में पहुंचकर रंगोत्सव कार्यक्रम को एतिहासिक यादगार बनाने में अपनी महती भूमिका निभायें।

उल्लेखनीय है कि मेयर दीपक बाली द्वारा निजी तौर पर आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारियां कई दिनों से की जा रही हैं। यह पहला अवसर है कि किसी मुख्यमंत्री के द्वारा काशीपुर की जनता के साथ होली खेली जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles