spot_img
spot_img
Wednesday, March 4, 2026
spot_img

कांस्टेबल शिखा नयन की रहस्यमयी हालत में मौत

बरेली (महानाद) : कैंट थाने में तैनात महिला कांस्टेबल शिखा नयन की बुधवार देर रात रहस्यमय हालत में मौत हो गई। शिखा के भाई ने जाट रेजीमेंट बरेली में तैनात उसके फौजी पति आकाश पर अपनी बहन की हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूल रूप से ग्राम लगवारी जिला बागपत, उ.प्र. निवासी शिखा नयन पुत्री नरेंद्र सिंह वर्ष 2019 बैच की सिपाही थी और बरेली के कैंट थाने में तैनात थी। शिखा नयन की शादी मेरठ निवासी आकाश से हुई थी। आकाश वर्तमान में जाट रेजीमेंट बरेली में तैनात है। दोनों पति-पत्नी बरेली कैंट की सेमेट्री लाइन में रहते थे।

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे शिखा के परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले शिखा का एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उसे मामूली खरोचें आई थीं। शिखा और उसके पति में अक्सर विवाद होता रहता था। अचानक उन्हें सूचना मिली कि शिखा की तबीयत खराब है। जब वे बरेली पहुंचे तो उन्हें शिखा का शव मिला। उसके चेहरे पर जख्म के निशान थे। शिखा के भाई ने अपनी बहन की हत्या का आरोप उसके पति आकाश पर लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

वही, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles