spot_img
spot_img
Tuesday, October 20, 2026
spot_img

घर से दवाई लेने निकले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : प्रतापपुर चौकी क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
बता दें कि ग्रामा पीपलसाना निवासी बचे सिंह का पुत्र रोहित सिंह (27 वर्ष) मंगलवार की शाम लगभग 4 बजे घर से दवाई लेने के लिए निकला था लेकिन कुछ दूर चलने पर ही अचानक वह गश खाकर सड़क पर गिरा पड़ा। परिजनों को जैसे ही इसकी जानकारी हुई उन्होंने तत्काल उसे इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिजनों ने बताया कि 15 दिन पूर्व वह दिल्ली से आया था। अकस्मात घटी घटना को लेकर मृतक परिवार में कोहराम मचा है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles