spot_img
spot_img
Tuesday, October 20, 2026
spot_img

काशीपुर : अवैध तमंचों व कारतूसों के साथ दो युवक गिरफ्तार

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : पुलिस ने 315 बोर के दो तमंचों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
बता दें कि बुधवार देर शाम बांसफोडान चौकी पुलिस प्रभारी एसआई गणेश दत्त भट्ट पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान गंगे बाबा के पास स्थित ईदगाह रोड पर टीम ने आलिम पुत्र अमजद निवासी मौहल्ला महेशपुरा को 315 बोर के तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
उधर टांडा उज्जैन पुलिस ने हरनेक सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी ग्राम अहमदपुर थाना आईटीआई को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles