spot_img
spot_img
Wednesday, October 21, 2026
spot_img

कच्ची शराब बेच रही महिला सहित आठ गिरफ्तार

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : आईटीआई थाना पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाकर अलग-अलग स्थानों पर चार शराब की भट्टियोे को तोड़कर कर लगभग 1000 लीटर लाहन नष्ट कर दिया। इस दौरान पुलिस ने एक महिला सहित आठ लोगों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 210 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।
आईटीआई थाना पुलिस ने कच्ची शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर आकाश कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी खड़कपुर, परमजीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी मंगल बाजार, इदरीश पुत्र अली हसन निवासी मंगल बाजार, हिम्मतपुर, कंचन पत्नी धर्मपाल निवासी वार्ड नंबर एक, महुआखेड़ा को गिरफ्तार किया है।
उधर, काशीपुर पुलिस ने मीनू पत्नी जयपाल सिंह निवासी ढकिया गुलाबो, सर्वेश कुमार पुत्र राजकुमार निवासी कचनालगाजी, करण सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी रमपुरा को शराब बेचते पकड़ लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
पुलिस टीम ने एसआई राकेश कठायत, एसआई प्रदीप भट्ट, एसआई महेश चंद्र, प्रकाश सिंह, रमेश सिंह, फकीर राम, रमेश सती, वीरेंद्र दत्त आदि शामिल रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles