सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : ‘ऑपरेशन-क्रैकडाउन’ के तहत दून पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। एलआईयू एवं पुलिस की संयुकत टीमों ने फर्जी भारतीय दस्तावेजों के आधार पर अवैध रूप से देहरादून में रह रही तीन विदेशी महिलाओं (1 किर्गिस्तान, 2 उज्बेकिस्तान) को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार विदेशी नागरिकों में से एक, पूर्व में 01 वर्ष के वीजा पर भारत आई थी और वीजा समाप्त होने के बाद अपने देश वापस न जाकर अवैध रूप से भारत में रह रही थी। वहीं, दो अन्य गिरफ्तार विदेशी महिलाएं अवैध तरीके से नेपाल के रास्ते भारत आई थीं। तीनों विदेशी महिलाओं ने भारत में अपने परिचित के माध्यम से फर्जी भारतीय दस्तावेज तैयार किये थे।
गिरफ्तार विदेशी महिलाओं में से एक को पूर्व में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में रहने पर बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद अभियुक्ता अपने देश न जाकर पुनः अवैध रूप से भारत में रहने लगी थी।



