spot_img
spot_img
Saturday, August 22, 2026
spot_img

काशीपुर : रेलवे स्टेशन के सामने ढाबे में तोड़फोड़, ढाबा स्वामी ने भाई-भाभी पर जताया शक

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : एक ढाबा स्वामी ने एसपी अभय सिंह को प्रार्थना पत्र देकर अपने भाई व भाभी पर ढाबे में तोड़फोड़ करने तथा सामान चोरी करने का आरोप लगाया है।

मौहल्ला कानूनगोयान निवासी विशाल सिंह पुत्र गोकुल सिंह ने एसपी अभय सिंह को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह रेलवे स्टेशन के सामने सिंह फैमिली ढाबा चलाता है। उसके ढाबे के पास ही उसके भाई कोमल सिंह व भाभी दीपा ने कुछ दिन पहले से बिना रजिस्ट्रेशन गैर कानूनी ढाबा चलाना शुरू कर दिया। विशाल ने बताया कि कुछ समय पहले उसको परिवार के द्वारा उसका ढाबा तोड़ने व जलाने की धमकियां मिल रही थी। जिसकी लिखित शिकायत उसने बांसफोड़ान पुलिस चौकी व एसडीएम से की थी।

पीड़ित ने बताया कि विगत 17 दिसंबर को सुबह के गलभग 9 बजे जब वह अपने ढाबा पर गया तो देखा कि ढाबे की फ्लैक्सी व काउंटर तथा फर्नीचर में तोड़ फोड़ की गई। पानी की टंकियां व अन्य सामान गायब था। उसका करीब 60 हजार रूपये का नुकसान हुआ है। उसने अपने भाई व भाभी पर तोड़फोड़ व चोरी करने का शक जताया है।

तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles