spot_img
spot_img
Wednesday, July 22, 2026
spot_img

धामी मंत्रिमंडल : पुरानों की होगी छुट्टी, इनको मिल सकती है जगह

विकास अग्रवाल
महानाद डेस्क : उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का नाम तय करते ही अब मुख्यमंत्री धामी के मंत्रिमंडल को तय करना शुरु कर दिया है। भाजपा सूत्रों के अनुसार धामी मंत्रिमंडल में इस बार ज्यादातर मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है और मंत्रिमंडल में युवाओं को जगह मिल सकती है।

बता दें कि इस बार पिछली सरकार में मंत्री रहे हरक सिंह रावत और यशपाल आर्य कांग्रेस में जा चुके हैं तो स्वामी यतीश्वरानंद हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत से चुनाव हार चुके हैं। वहीं पिछली सरकार में मंत्री रहे बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, सतपाल महाराज, गणेश जोशी को संगठन में जिम्मेदारी देने पर विचार किया जा रहा है तो सुबोध उनियाल, अरविंद पांडे , डॉ. धन सिंह रावत तथा रेखा आर्य को रिपीट किया जा सकता है।

वहीं, भाजपा में युवाओं को जगह देने की सुगबुगाह के बीच चंदनराम दास, ऋतु खंडूरी, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के सुपुत्र सौरभ बहुगुणा, उमेश शर्मा काऊ, विनोद चमोली, प्रीतम सिंह पंवार, विनोद कंडारी, खजान दास में से कुछ विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है।

उधर, देखना होगा कि इस बार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को कोई नई जिम्मेदारी मिलती है या उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाये रखा जायेगा। बता दें कि त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार के सबसे कद्दावर मंत्री मदन कौशिक को तीरथ सिंह रावत सरकार में मंत्री पद लेकर प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया था। इस बार फिर से कौशिक मंत्री बनने की रेस में शामिल हैं। लेकिन उनके जनपद हरिद्वार में भाजपा का कमजोर प्रदर्शन उनके मंत्री पद के आड़े आ रहा है। हो सकता है कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष को मंत्री बनाया जाये तो मदन कौशिक को विधानसभा अध्यक्ष बना दिया जाये।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles