spot_img
spot_img
Tuesday, August 4, 2026
spot_img

जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने दी दीपावली की बधाई, की इको फ्रेंडली पटाखों की खरीदारी

विकास अग्रवाल
रुद्रपुर (महानाद) : जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने समस्त जनपदवासियों को सुख, समृद्धि एवं प्रकाश के पर्व धनतेरस, दीपावली, भाईदूज, गोवर्धनपूजा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दीपावली के पावन पर्व को प्रेम एवं सौहार्द के साथ मनाएं एवं पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पटाखों का कम से कम प्रयोग करें, खासकर अस्पताल, बीमार लोगों के आस-पास पटाखों का शोर-शराबा करने से परहेज करें। इस प्रकाश पर्व को दीप जलाकर ईको फ्रेंडली तरीके से मनाएं। धन, वैभव, यश, ऐश्वर्य के साथ दीपावली पर माँ महालक्ष्मी सभी के स्वास्थ्य, सुख सम्पन्नता व हर्षाेल्लास में वृद्धि करें।

वहीं, जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने दीपावली के मौके पर होने वाली आतिशबाजी के मद्देनजर मोदी मैदान पहुंचकर अपने पुत्र के साथ कम आवाज वाले एवं इको फ्रेंडली पटाखों की खरीदारी की। उन्होंने दुकानदारों से मुलाकात कर निर्देशित किया कि पटाखा बेचने के दौरान सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा कम आवाज वाले तथा ईको फ्रेण्डली पटाखे ही बेचें। इस दौरान जिलाधिकारी ने फायर सर्विस टीम से विभिन्न बिन्दुओं पर जानकारी ली। उन्होंने वाहनों को पार्किंग स्थल पर ही पार्क कराने के निर्देश पुलिस विभाग के अधिकारियों को दिये।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles