spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर, 920 ग्राम चरस व बुलेट बरामद

काठगोदाम (महानाद) : पुलिस ने 920 ग्राम चरस के साथ 1 नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

आपकेा बता दें कि एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारी/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग किये जाने तथा मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त क्रम में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र तथा सीओ नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा के नेतृत्व में चैकिंग के दौरान चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम एसआई फिरोज आलम ने पुलिस टीम के साथ दिनांक 24/04/2024 की रात्रि में ट्रांजिट कैम्प के सामने से धानाचूली, मुक्तेश्वर निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र मोहन सिंह के कब्जे से बुलेट पर कुल 920 ग्राम अवैध चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

उक्त सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में धारा 08/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर कोर्ट में पेश कर दिया।

पुलिस टीम में एसआई फिरोज आलम, कां. संतोष बिष्ट, प्रमोद कुमार तथा योगेश कुमार शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles