spot_img
spot_img
Sunday, February 22, 2026
spot_img

17 लाख के अवैध गांजे के साथ नशा तस्कर दानिश गिरफ्तार

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : पुलिस ने नशे के विरुद्ध अभियान चलाते हुए नशा तस्कर दानिश को करीब 17 लाख के अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उत्तराखण्ड राज्य में ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ कार्यक्रम के अन्तर्गत एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा निर्देशन, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के आदेश के क्रम में, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में चलाये जा रहे ‘नशामुक्त अभियान’ के अन्तर्गत पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए नशे का अवैध कारोबार करने वाले अभियुक्त दानिश (22 वर्ष) पुत्र वाहिद हुसैन निवासी पूछड़़ी, टंकी के पास, रामनगर जिला नैनीताल को अपनी टैक्सी में 68.02 किलो गांजा परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान दानिश ने बताया कि उक्त सारा माल आर्तिक व भूरी का था, मुझे पहाड़ से माल लाने के लिए दोनों ने 5 हजार रुपये दिए थे। जिसके आधार पर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60/29 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। बरामद गांजे की कीमत लगभग 17 लाख रुपये है।

पुलिस टीम मेंदृकोतवाल अरुण कुमार सैनी, एसएसआई मनोज नयाल, एसआई गगनदीप सिंह, कां. विपिन शर्मा तथा संदीप सिंह आदि शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles