spot_img
spot_img
Monday, February 23, 2026
spot_img

सिंचाई विभाग का अधिशासी अभियंता 50 हजार की रिश्वत लेता गिरफ्तार

हल्द्वानी (महानाद) : विजिलेंस की टीम ने लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मामले की जानकारी देते हुए सीओ विजिलेंस हल्द्वानी अनिल सिंह मनराल ने बताया कि लघु सिंचाई विभाग में ठेकेदारी करने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत करते हुए बताया कि उसके द्वारा वर्ष ग्राम सेलिया में लघु सिंचाई विभाग की गूल निर्माण का ठेका लगभग 10 लाख रुपये में लिया गया था।जिसका पूर्व भुगतान उसे दो बार में किया गया, इसी भुगतान के एवज में लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल द्वारा उससे रिश्वत की मांग की जा रही है लेकिन वह रिश्वत नहीं देना चाहता है और उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता है।

शिकायत मिलने के बाद उनके द्वारा करवाई गई जांच में शिकायत सही पाये जाने पर निरीक्षक भानु प्रकाश आर्य के नेतृत्व में एक ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुये बुधवार, दिनांक 22-05-2024 को लघु सिंचाई खण्ड नैनीताल के अधिशासी अभियन्ता कृष्ण सिंह कन्याल पुत्र हरक सिंह निवासी लार्ड कृष्णा ग्रीन, प्रथम तल, वी-109, केदारपुरम, मोथरो वाला, देहरादून हाल निवासी मुकुल विहार, सिजवाली काम्पलैक्स, बी 5, प्रथम तल, तल्ली बमौरी, लालडांठ बाईपास रोड, हल्द्वानी को शिकायतकर्ता ठेकेदार से पचास हजार रुपये की रिश्वत लेते हुये 6 सीजन रिर्जाेट, नया गांव, कालाढूंगी, जनपद नैनीताल के परिसर से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

विजिलेंस के निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरुष्कार से पुरुष्कृत करने की घोषणा की गयी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles