spot_img
spot_img
Monday, August 24, 2026
spot_img

देहरादून : दिलाराम बाजार में लगी आग, रेस्टोरेंट सहित तीन दुकानें हुईं खाक

सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : नगर की व्यस्ततम राजपुर रोड पर दिलाराम बाजार में भीषण आग लगने से एक रेस्टोरेंट सहित तीन दुकानें जलकर खाक हो गईं। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर दिलाराम बाजार में वन मुख्यालय के बाहर स्थित लेमन चिली नामक रेस्टोरेंट अचानक आग लग गयी। जिसने अगल-बगल की दो अन्य दुकानों को भी चपेट में ले लिया। ये तीनों दुकानें टीन के खोखों में हैं। आग लगते ही बाजार में अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर दिलाराम स्थित जल संस्थान परिसर और गांधी रोड स्थित फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की गाड़िया मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकानों का सारा सामान जलकर खाक हो चुका था।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles