विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पुलिस ने अल्ली खां निवासी एक नशा तस्कर को 8.98 ग्राम हेरेाईन के साथ गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें कि कल दिनांक 7.3.2026 को बांसफोड़ान चौकी इंचार्ज देवेन्द्र सिंह मेहता हेड कां. संजय कुमार, कां. अमरदीप सिंह के साथ डिजाइन सेंटर के पास चेकिंग कर रहे थे। लगभग 4-5 वाहनों की चैकिंग करने के उपरान्त अचानक 12.36 बजे एक व्यक्ति कविनगर की ओर से आता दिखाई दिया जो पुलिस वालों को गली के पास अचानक चैकिंग करते देख रुक गया और छुपते हुये पीछे मुड़कर कविनगर की ओर जाने वाली गली की तरफ जाने लगा। जिस पर पुलिसकर्मियों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया।
सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम फिरोज खां (44 वर्ष) पुत्र सलीम खां निवासी रहमत शाह बाबा की मजार के पास, मौहल्ला अल्ली खां, काशीपुर बताया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 8.98 ग्राम स्मैक (हेरोईन) तथा 1200 रुपये बरामद हुए। पूछताछ करने पर फिरोज ने बताया कि मैं स्मैक पीने का आदी हूं तथा छुटपुट स्मैक बेचकर अपने स्मैक पीने का खर्चा भी निकालता हूं। आज कल रमजान का महिना चल रहा है, स्मैक पीने वाले रोजा इफ्तार के बाद स्मैक की तलाश में रात को घूमते रहते हैं, तो मैं उन्ही लोगों को स्मैक बेचने के लिए घूम रहा था।
फिरोज ने बताया कि उक्त हेरोईन को वह 4-5 दिन पूर्व मुरादाबाद की भातो कालोनी स्थित टावर के पास विजेन्दर नाम के व्यक्ति से लेकर आया था। वह कहां रहता है उसे नहीं मालूम।
बरामदगी के आधार पर पुलिस ने फिरो जके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।



