spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

गांववालों ने पुलिसवालों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, 3 दरोगा सहित 5 घायल

मेरठ (महानाद) : रविवार को परीक्षितगढ़ के खटकी गांव में फायरिंग की सूचना पर जानकारी लेने पहुंची पुलिस टीम की गांववालों ने दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई कर दी। गांववालों की पिटाई से 3 दरोगा सहित 7 पुलिसकर्मी घायल हो गये। गांववालों ने एक दरोगा से उसकी सरकारी पिस्टल भी छीनने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना मिली कि परीक्षितगढ़ के खटकी गांव में शराब पीने को लेकर राजू और मंजीत में मारपीट के बाद गोलियां चल गईं। जिस पर परीक्षितगढ़ थाने में तैनात एसआई मोहसिन, गोपाल वर्मा, विपिन तथा कांस्टेबल योगेंद्र व राजकुमार रविवार की रात्रि लगभग 12 बजे खटकी गांव पहुंचे। गांव में तीन युवकों को अनावश्यक घूमते देखकर पुलिस वालों ने उन्हें पकड़ लिए और थाने ले जाने लगे। जिस पर युवकों और ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मारपीट कर दी तथा एसआई गोपाल वर्मा की पिस्टल छीनने का प्रयास किया।

गांववालों के हमले में तीनों दरोगा और दो सिपाही योगेंद्र व राजकुमार घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। पुलिस टीम पर हमले की सूचना मिलने पर परीक्षितगढ़ थाना प्रभारी राजीव कुमार, किठौर व भावनपुर समेत कई थाने की फोर्स के साथ पहुंचे और राजीव उर्फ बिट्टू, अनुज, मुनेंद्र, राजीव, अमित निवासी खटकी व हरेंद्र, उपेंद्र निवासी पतला निवाड़ी मोदीनगर को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ग्रामीण केशव कुमार ने बताया कि सात नामजद तथा 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस पर हमला, जान से मारने का प्रयासकरने व लूट के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं, एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने वालों पर गुंडा एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी। गांव में लाइसेंसी शस्त्रों की भी जांच की जाएगी। मामले की जांच सीओ सदर देहात पूनम सिरोही को सौंपी गई है। पुलिस की टीमें अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles