spot_img
spot_img
Tuesday, September 29, 2026
spot_img

गुरजिंदर सिंह बने छात्र संघ काशीपुर के अध्यक्ष, अनमोल गुप्ता सचिव, देखें पूरी लिस्ट

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : गुरजिंदर सिंह बॉबी राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष चुन लिये गये हैं। वहीं अनमोल गुप्ता सचिव चुने गये हैं।

आपको बता दें कि गुरजिंदर सिंह बॉबी (996) राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर के नये छात्र संघ अध्यक्ष बन गये हैं। उन्होंने कुलदीप सिंह (985)को 11 वोटों से हराकर यह जीत हासिल की है। वहीं, शुभम कुमार को 475 तथा शुभम नैलवाल को 13 वोट प्राप्त हुए। 1 वोट नोटा को मिला तो 44 वोट अवैध घोषित किये गये।

वहीं, उपाध्यक्ष पद पर अभय प्रताप सिंह (1011) विजयी हुए हैं। उन्होंने नावेद अहमद (792) को 219 वोटों से पराजित किया। अर्जुन सिंह को 484, नोटा को 18 वोट मिले वहीं 209 वोट अवैध घोषित किये गये।

उपाध्यक्ष (छात्रा) पद पर वैशाली (1464) ने दीपांशी (723) को 741 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। नोटा को 29 वोट मिले तो 298 वोट अवैध घोषित किये गये।

सचिव पद पर अनमोल गुप्ता (1278) ने पंकज कुमार (1048) को 230 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। नोटा को 35 वोट मिले वहीं 153 वोट अवैध घोषित किये गये।

संयुक्त सचिव पद पर आयुषी निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गईं।

कोषाध्यक्ष पद पर लवली रानी (1637) ने राधिका (583) को 1054 वोटों से हराकर जीत दर्ज की।

सांस्कृतिक सचिव पद पर मानसी जोशी, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर जब्बार हुसैन, कला संकाय प्रतिनिधि पद पर विनय निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर अमनजोत कौर (241) ने काकुल यादव (77) को 164 वोटो से हराकर जीत हासिल की।

देखें लिस्ट –

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles