spot_img
spot_img
Sunday, March 8, 2026
spot_img

जिम संचालक ने किया युवती का अपहरण, मोबाइल से निकाले 1 लाख रुपये

रामनगर (नैनीताल) : एक युवक ने जिम संचालक पर उसकी बहन के मोबाइल से 1 लाख रुपये निकालने और उसका अपने साथी के साथ मिलकर अपहरण करने का आरोप लगाया है।

भवानीगंज निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन गुलरघट्टी स्थित जिम में जाती है, जिसके ट्रेनर का नाम आलीम पुत्र बुन्दू हसन है जो कि छप्पर वाली मस्जिद, खताड़ी का निवासी है। आलीम ने उसकी बहन के जिम करने के पश्चात पूर्व में कई बार धोखाधड़ी से धनराशि ली गयी है।

युवक ने बताया कि उसकी बहन दिनांक 16.09.2025 की सुबह 5 बजे उक्त जिम में जिम करने हेतु गयी थी, जिसके पश्चात आलीम ने उसकी बहन का मोबाइल छीनकर गूगल पे के माध्यम से उसकी बहन के खाते में पड़ी एक लाख रुपये की धनराशि अपने खाते में डाल ली, जिसका पता उसे अपने पिता के मोबाइल पर आये मैसेज द्वारा चला।

युवक ने बताया कि जब वह अपनी बहन को लेने जिम में पंहुचा तो वहा एक व्यक्ति ने उसे बताया कि आलीम अपने एक अज्ञात साथी के साथ उसकी बहन को जबरन अपहरण कर वाहन संख्या यूके-04-जेड-3636 में कहीं ले गया है, जिसके पश्चात उसके द्वारा अपनी बहन की खोजबीन की गयी तथा अपहरण के समय उपयोग किये गए वाहन को भी खोजने का प्रयास किया परन्तु अभी तक उसकी बहन का कुछ पता नहीं चल पाया है। उसे भय है कि आलीम व उसके अज्ञात साथी द्वारा उसकी बहन के साथ कोई कुकर्म ना किया हो व जान माल का खतरा ना पहुंचा दिया हो। उसने उक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

युवक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आलीम के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 87 के तहत मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरु कर दी है। मामले की जांच एसआई सुरभि राणा के सुपुर्द की गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles