हड़ताली प्रदेश बन गया है उत्तराखंड : तिलकराज बेहड़

0
106

प्रदीप फुटेला
गदरपुर (महानाद) : कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ ने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के साथ ही कार्यकर्ताओं में आपसी मन मुटाव को भी दूर करने का प्रयास किया जायेगा।

सोमवार को आवास विकास, ग्रोवर बारात घर में तिलकराज बेहड़ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत समारोह कार्यक्रम में तिलकराज बेहड़ ने प्रदेश की भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा ने पांच साल के कार्यकाल पूरे होने से पूर्व ही दो मुख्यमंत्री बदल दिये हैं, जिससे लगता है कि भाजपा के दो मुख्यमंत्री फेल हो चुके हैं और उनका प्रदेश की जनता से विश्वास उठ गया है, इसलिए नया मुख्यमंत्री बनाया गया है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में बढ़ती मंहगाई से लोग काफी परेशान है। डीजल व पेट्रोल के बढ़ रहे दामों ने लोगों एवं किसानों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हड़ताली प्रदेश का रुप ले चुका है। विभिन्न विभागों के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। जिससे प्रदेश मंे अराजकता का माहौल पैदा हो गया है।

कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी अलका पाल, महिला जिलाध्यक्ष रीना कपूर, प्रीत ग्रोवर, सुमितर भुल्लर, ममता हालदार, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, राजेन्द्र पाल सिंह, सतजीत गुलाटी, सुमन सिंह आदि ने अपने विचारों में कांग्रेस को मजबूत करने एवं आने वाले चुनाव जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आहवान किया गया।

इससे पूर्व बेहड़ के पहुंचने पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा नगर अध्यक्ष कृष्ण लाल सुधा एवं महामंत्री संजीव झाम के नेतृत्व में बेहड़ को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। वहीं सभासद मनोज गुम्बर मिन्टू सहित कांग्रेस के विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी ने किया।

इस मौके पर पूर्व डीसीबी अध्यक्ष सुभाष बेहड़, पूर्व नगर अध्यक्ष विजय सुखीजा, वरुण कपूर, भीम ठुकराल, श्याम लाल सुखीजा, धर्मचन्द खेड़ा, संजीव शर्मा, पायल बजाज, सोनी पाल, इन्दुबाला, नजमा बेगम, सजीव अरोरा, मनोज गुम्बर, कृष्ण लाल अनेजा, अमरजीत सिंह, ऋषभ काम्बोज, सुनील वाल्मिीकि, मोहनीश चौधरी, त्रिलोक मक्कड़, ब्रजेश कुमार, अनिल सिंह, गोलू कालरा, इन्द्रपाल सिंह, किशोर सामंत, नरेन्द्र सिंह ग्रोवर, अशोक छाबड़ा, मौ. आलम, प्रीत चिल्लान, अशोक ईश्पुजानी, दीपक बेहड़, संदीप चावला, राहुल अनेजा, गुरविन्दर सिंह, शैलेन्द्र शर्मा, हनी सुखीजा, टेकचन्द काम्बोज, राजीव ग्रोवर, रामविलास, साहिल गुम्बर, शिवम बेहड़, राजेश बाबा, विशु मक्कड सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

तिलकराज बेहड़ के स्वागत कार्यक्रम में पहली बार नगर के कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उनका स्वागत किया। जिससे लगने लगा कि पार्टी में एकजुटता नजर आने लगी है। लेकिन कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री शिल्पी अरोरा का न होना चर्चा का विषय बना रहा। सूत्रों के मुताबित उन्हें दिल्ली में राजनीति कार्य में जाना पड़ गया था। जिससे वह कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकी। इससे लगता है कि आने वाले चुनाव में भाजपा को काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here