spot_img
spot_img
Saturday, May 23, 2026
spot_img

हल्द्वानी की दीप्ति तिवारी को मिला फेस भारत रतन अवार्ड 2021

दिल्ली (महानाद) : फेस ग्रुप द्वारा 9 अगस्त 2021 को दिल्ली के पायल ग्रैंड बैंकेट में फेस भारत रतन अवार्ड 2021 का आयोजन किया जिसमें जिसमें देश के कई समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉक्टर मुस्ताक अंसारी द्वारा भारत के कोने-कोने से आए कई समाजसेवियों को फेस भारत रत्न अवार्ड-2021 द्वारा सम्मानित किया गया, जिसमें हल्द्वानी की दीप्ति तिवारी को भी फेस भारत रत्न अवार्ड दिया गया। वहीं दिल्ली के गायक अभिषेक खंडेलवाल को भी फेस भारत रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर अभिषेक की गायकी पर लोग झूम उठे।

वहीं, एहसास टीम द्वारा आयोजित दिल्ली में एहसास और सेकंड चांस अवार्ड शो का आयोजन दिल्ली के इस्कॉन ऑडिटोरियम में 8 अगस्त 2021 को किया गया। शो को कंचन सिंह द्वारा आयोजित किया गया जिसमें देश के कई प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इसमें कुछ दिव्यांग बच्चों को भी सम्मानित किया गया।

इसी मौके पर हल्द्वानी की दीप्ति तिवारी को बेस्ट वॉक के सम्मान द्वारा सम्मानित किया गया और गायक अभिषेक खंडेलवाल को उनकी गायकी के लिए एहसास सेकंड चांस अवार्ड द्वारा सम्मानित किया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles