हिन्दू युवा वाहिनी के लोगों का इस्तेमाल कर अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ की शिकायत

0
40

देहरादून (महानाद) : हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश संगठन महामंत्री ने हिन्दू युवा वाहिनी के रजिस्टर्ड लोगो का इस्तेमाल कर अपनी धाक जमाते हुये अवैध वसूली करने तथा आम जनमानस मे भ्रामकता फैलाने वाले लोगों के खिलाफ प्रेमनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को दी तहरीर में हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश संगठन महामंत्री जीतू रंधावा ने बताया कि हमारा संगठन पूरे देश में समाज सेवा, गौ सेवा और मठमन्दिर के उत्थान के लिये कार्य कर रहा है। जिसमें करोड़ों कार्यकर्ता हिन्दू युवा वाहिनी के बैनर तले सेवा कर रहे हैं। हमारे द्वारा संगठन का रजिस्ट्रेशन तथा संगठन का लोगो पहचान चित्र भारत सरकार से रजिस्टर्ड करवाया गया है। इस संगठन की उत्तराखंड मे समाज सेवा करने की जिम्मेदारी गोविंद वादवा प्रदेश अध्यक्ष के रूप मे दी गई है। मगर कुछ लोग जिनकी पहचान मैंने भुवन सिंह बिष्ट निवासी आवास विकास, उधम सिंह नगर, नवीन भट्ट, सुदेव दासगुप्ता, राजा भारद्वाज व उसके अन्य साथियो द्वारा अपने निजी स्वार्थ के लिये और हमारा पहचान चित्र त्रिशूल है यह हिन्दू युवा वाहिनी का लोगो है। जिसका इस्तेमाल करके आमजनमानस से अपनी धाक जमा कर अवैध वसूली कर रहे हैं। जिस कारण हमारे संगठन की साख गिर रही है व आम जनता में गलत सन्देश जा रहा है।

Advertisement

रंधावा ने बताया कि इन लोगों को कई बार चेतावनी भी दी गई, मगर यह लोग अपनी तिजोरियां भरने के चक्कर मे हमारी बात को अनसुना करते हुये लगातार कई व्यक्तियों पर दबाव बना कर पैसो की वसूली कर रहे हैं। ज्ञात रहे कि भुवन सिंह बिष्ट हमारे संगठन में साधारण कार्यकर्ता था जिनका आचरण संगठन की महिलाओं के प्रति गन्दी मानसिकता का था। उसी के चलते भुवन सिंह बिष्ट को संगठन से निकाल दिया गया था। मगर वह आज भी लगातार संगठन में फर्जी तरीके से सर्वघोषित उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनकर कार्यकर्ताओं को भ्रमित कर रहा है।

रंधावा ने पुलिस से मामले की सत्यता से पूरी जांच करते हुये दोषियों पर तुरन्त कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

तहरीर देने वालों में प्रदेश संगठन महामन्त्री जीतू रंधावा, नगर अध्यक्ष गौरव राजपूत, महानगर मंत्री राहुल कुमार, महानगर सचिव रविंद्र पाल, महानगर अध्यक्ष मनीष मेहरवाल, नगर उपाध्यक्ष अशोक कुमार शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here