spot_img
spot_img
Thursday, October 1, 2026
spot_img

काशीपुर कोतवाली में तैनात होमगार्ड को डंपर ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : काशीपुर कोतवाली में तैनात एक होमगार्ड की बाइक को एक डंपर ने टक्कर मार दी जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

आपको बता दें कि आज दिनांक 6.9.2026 को 4ः39 बजे ढकिया, कुंडेश्वरी निवासी विनय ने पुलिस को फोन कर बताया कि ढकिया रोड, पच्चावाला को आने वाली रोड पर डंपर ने एक बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी है, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी है।

उक्त सूचना पर चौकी कुण्डेश्वरी से एसआई मनोज सिंह धोनी मय पुलिस बल के तुरन्त मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक डंपर ने एक बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी है। जिसकी पहचान शेर सिंह पुत्र तोता राम निवासी पच्चावाला, होमगार्ड हाल तैनाती कोतवाली काशीपुर के रूप में हुई, जो कि चौकी कुण्डेश्वरी क्षेत्र में ढकिया रोड में गश्त में मामूर था, कि मृत्यु हो चुकी है।

मृतक होमगार्ड के शव को एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल काशीपुर भिजवा कर उसकी बाइक को सुरक्षा की दृष्टि से चौकी में खड़ा करवा दिया गया। शेर सिंह की मृत्यु के समाचार से उसके परिजनों में कोहराम मच गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles