spot_img
spot_img
Tuesday, July 28, 2026
spot_img

काशीपुर : ईडी के छापे में भाजपा नेता के यहां मिले अवैध कारतूस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : ईडी के छापे के दौरान भाजपा नेता के यहां से अवैध कारतूस बरामद होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आपो बता दें कि कल दिनांक 7-02-2024 को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भारत सरकार की टीम ने थाना आईटीआईटी में सूचना दी कि अमित कुमार सिंह पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी हेमपुर इस्माइल, वार्ड नं.-7, थाना आईटीआई, काशीपुर के घर से कार्यवाही के दौरान 1 खोखा कारतूस व 7 जिन्दा कारतूस 0.32 बोर के बरामद हुए हैं।

उक्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना आईटीआई से एसआई दीवान सिंह बिष्ट मय पुलिस बल भाजपा जिला मंत्री अमित कुमार सिंह के घर पहुंचे और अमित कुमार सिंह के कब्जे से 7 जिन्दा कारतूस व 1 खोखा कारतूस 0.32 बोर के बरामद किए। अमित कुमार सिंह द्वारा उपरोक्त कारतूसो के सम्बन्ध में कोई भी कागजात व लाइसेन्स न दिखा पाने के कारण उसके खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कार्रवाई करते हुए अमित सिंह को तत्काल प्रभाव से जिला मंत्री पद से हटा दिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles