spot_img
spot_img
Monday, May 25, 2026
spot_img

काशीपुर : अल्ली खां में कर रहे थे अवैध मांस की बिक्री, वसूले 40 हजार, काटी आरसी

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद): नगर स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने मौ. अल्ली खां में अभियान चलाकर अवैध मांस की बिक्री कर रहे 3 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर 40 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।
मामले की जानकारी देते हुए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी ने बताया कि आज दिनांक 01.11.2022 को नगर आयुक्त नगर निगम  विवेक राय के आदेश पर बिना लाईसेंस के अहाते के बाहर अवैध भैसा मांस बिक्री करने की शिकायत पर वृहद छापेमारी अभियान चलाते हुए तीन मांस विक्रेताओं के विरुद्ध कार्यवाही की गयी तथा उनके द्वारा मौ. अल्ली खां. चौक में अवैध भैंसा मांस विक्रेता
1- खलील पुत्र रहीम निवासी वार्ड संख्या 25, मौहल्ला अल्लीखां, काशीपुर
2- सगीर अहमद पुत्र शब्बीर अहमद निवासी मौ. कुरेशियान, ठाकुरद्वारा तथा
3- हाजी हारून पुत्र मौ. हनीफ निवासी वार्ड संख्या 17, ठाकुरद्वारा  को अहाते के बाहर भैसा मांस बिकी करते हुए पकड़ा गया। मौके पर अवैध मांस बिक्री में लगभग 30 किलोग्राम मांस जब्त कर निष्प्रोज्य किया गया। अवैध मांस विक्रेताओं सगीर व हाजी हारुन के विरुद्ध अर्थदण्ड आरोपित कर 20000-20000 कुल 40000 रुपये की धनराशि प्राप्त की गई। वहीं, अवैध विक्रेता खलील द्वारा धनराशि जमा नहीं की गई। जिसके सम्बन्ध में धनराशि वसूली हेतु पृथक से आरसी जारी की जा रही है।
डॉ. अमरजीत साहनी ने सभी लाईसेन्स धारियों को चेतावनी दी है कि निर्धारित स्थल से अतिरिक्त स्थल पर मांस बिक्री किया जाना अवैध गतिविधि है तथा इस प्रकार की अवैध गतिविधि में शामिल पाये जाने वाले लोगो का मूल लाईसेन्स निरस्त किया जायेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles