spot_img
spot_img
Tuesday, July 28, 2026
spot_img

जसपुर ब्रेकिंग : गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए भूतपुरी गए दो सगे भाई रामगंगा नदी में बहे

पराग अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए भूतपुरी गए जसपुर निवासी दो सगे भाई रामगंगा नदी के तेज बहाव में बह गए।

मिली जानकारी अनुसार मौहल्ला नत्था सिंह, पंडो वाला कुआं निवासी कश्यप परिवार के दो सगे भाई धर्मेंद्र कश्यप एवं विजेंद्र कश्यप गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए भूतपुरी गए हुए थे, इस दौरान रामगंगा नदी में तेज बहाव होने के कारण विसर्जन के समय दोनों सगे भाई भी पानी की जलधारा में बह गए, जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है, घटना की सूचना मिलते ही परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

धर्मेंद्र कश्यप (35) का विवाह लगभग 12 वर्ष पूर्व हुआ था उसके एक पुत्र तथा एक पुत्री है। दूसरे भाई विजेंद्र कश्यप (32) का विवाह लगभग 8 वर्ष पूर्व हुआ था उसके दो पुत्र तथा एक पुत्री है।

परिजनों ने बताया कि आज मंगलवार को गणेश मूर्ति विसर्जन हेतु कश्यप परिवार के सभी लोग मौहल्ले वालों के साथ मिलकर भूतपुरी रामगंगा नदी में मूर्ति विसर्जन को गए थे तथा पानी की तेज बहाव होने के कारण गंगा नदी में बह गए। दोनों भाइयों के नदी में डूबने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जसपुर नगर में शोक की लहर छा गई। लोग सोशल मीडिया पर एवं कश्यप परिवार के घर जाकर शोक संवेदन व्यक्त करने लगे। समाचार लिखे जाने तक दोनों भाइयों की बॉडी नहीं मिल पाई थी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles