पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल के निवास पर आयेंगे।
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी काशीपुर के जिला अध्यक्ष मनोज पाल की माता लीलावती देवी का स्वर्गवास 23 मार्च सोमवार को हो गया था, जिसके बाद प्रदेश भर के विधायकों, नेताओं, मंत्रियों का शोक-संवेदना व्यक्त करने हेतु आवागमन लगा रहा।
इसी क्रम में कल 30 मार्च सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल के निवास होली चौक, मंगल बाजार, महुआ डाबरा, जसपुर में शाम 4ः00 बजे पहुंच कर उनकी माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर दिवंगत की आत्मा शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करेंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने बताया कि 2 अप्रैल गुरुवार को शोक सभा एवं रस्म पगड़ी का प्रोग्राम उनके निवास महुआडाबरा पर ही आयोजित होगा।
इस दौरान महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास खाद्य मंत्री रेखा आर्य, प्रेमलता पाल, पूनम पाल, ममता पाल, रेखा पाल, राजेश सिंह, भीष्म कुमार, अमर क्रांति, हज कमेटी अध्यक्ष खतीब अहमद, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंह, सूर्य चौहान, प्राशीष विश्नोई, विनीत चौहान, राजेंद्र चौहान, मनप्रीत लाडी, सफीन चौधरी, ओम अग्रवाल आदि ने शोक व्यक्त कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।




