spot_img
spot_img
Monday, May 11, 2026
spot_img

जसपुर पुलिस ने पकड़े शराब तस्कर

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ अंतर्गत जसपुर कोतवाली पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि एसएसपी अजय गणपति द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के क्रम में एसपी स्वप्न किशोर सिंह व सीओ प्रशांत कुमार के निर्देशन में एसआई ललित सिंह दिगारी द्वारा मय पुलिस टीम के चेकिंग के दौरान जसपुर क्षेत्र से अभियुक्त राजीव कुमार पुत्र मंगला सिंह निवासी पतरामपुर को एक सफेद रंग के कट्टे में 66 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

वहीं नादेही चौकी प्रभारी एसआई संतोष देवरानी द्वारा मय पुलिस टीम के चेकिंग के दौरान जसपुर क्षेत्र से अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र अजब सिंह निवासी नगर पंचायत महुआडाबरा को एक सफेद रंग के कट्टे में 63 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी के आधार पर कोतवाली जसपुर में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

जसपुर कोतवाल राजेश पांडे ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडेय, एसआई संतोष देवरानी (चौकी इंचार्ज नादेही), एसआई ललित सिंह दिगारी (हल्का प्रभारी), हे.कां. मनोज रावत, कां. सुभाष डुंगरियाल, विक्रम सिंह, व अशोक कुमार आदि शामिल रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles