spot_img
spot_img
Friday, January 30, 2026
spot_img

जसपुर : भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री बने जितेंद्र यादव

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : भाजपा नेता जितेंद्र यादव को ओबीसी मोर्चा का जिला मंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, परिचितों, समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें दीं। वहीं, सोशल मीडिया पर भी नवनिर्वाचित महामंत्री यादव को बधाईयों का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज प्रजापति द्वारा ग्राम जगतपुर पट्टी निवासी भाजपा नेता जितेंद्र कुमार यादव को जिला मंत्री मनोनीत किये जाने पर उनके समर्थकों ने उन्हें फूल मालायें पहनाकर बधाई दी। ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री बने जितेंद्र यादव ने जिला अध्यक्ष मनोज प्रजापति, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल एवं भाजपा प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

बधाई देने वालों में पूर्व विधायक एवम् भाजपा नेता डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल, भाजपा नगर अध्यक्ष सुधीर विश्नोई, सुरेंद्र सिंह चौहान, ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख गुरताज भुल्लर, सरवन सिंह सिद्धू , कीर्ति त्यागी, डॉ. सुदेश कुमार, खड़क सिंह चौहान, शीतल जोशी, कमल चौहान, अंकुर सक्सेना, अजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, तनु गर्ग, होरी सिंह, जितेंद्र सिंह, योगेश कुमार, देवेश सिंह, गौरव, निशान सिंह, कृपाल सिंह, मनोज कुमार, पिंटू, अशोक कुमार सिद्धू, पराग अग्रवाल, आशीष चौबे, राजीव यादव, गुरनाम सिंह आदि शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles