spot_img
spot_img
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

कांवर यात्रा के मद्देनजर दुरुस्त की जाये सफाई/लाइट व्यवस्था, भारी वाहनों का रूट हो डायवर्ट : खुट्टू

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : कांवर यात्रा को देखते हुए मां मंसा देवी शोभायात्रा प्रमुख विकास शर्मा ‘खुट्टू’ ने नगर निगम व पुलिस प्रशासन से शहर की सफाई, लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने वा भारी वाहनों को श्मशान घाट रोड से रूट डायवर्ट करने की मांग की है।

प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से विकास शर्मा ‘खुट्टू’ ने नगर निगम काशीपुर की महापौर से अपील करते हुए कहा कि आगामी 22 फरवरी से कांवर यात्रा प्रारंभ हो जायेगी। काशीपुर में कांवर यात्रा ढेलापुल, गंगे बाबा रोड, मुल्तानी मोड़, शिव डेरी, रतन सिनेमा रोड , महाराणा प्रताप चौक होते हुए चैती रोड पर जायेंगे। इसलिए उक्त रूट पर सड़क व नालियों की सफाई, लाइटों का उचित प्रबंध किया जाये।

वहीं, विकास शर्मा ‘खुट्टू’ ने पुलिस/प्रशासन से मांग की है कि ढेला रोड से कांवर यात्रा आयेगी इसलिए उस रूट पर भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया जाये तथा कांवर यात्रा के रूट पर मांस/मीट की जो भी दुकानें हैं उन्हें कांवर यात्रा के दौरान बंद करवाया जाये।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles