spot_img
spot_img
Thursday, August 6, 2026
spot_img

काशीपुर ब्रेकिंग : प्रेम प्रसंग के चलते 17 साल के युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : प्रेम प्रसंग के चलते 17 साल के एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मोके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

एसएसआई नवीन बुधानी ने बताया कि आज दिनांक 17.5.2026 की सुबह 7.30 बजे इरफान अली ने डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी कि उसके भतीजे मुरसलीन उर्फ अनस ने फांसी लगा ली है।

उक्त सूचना पर एसएसआई नवीन बुधानी, चौकी प्रभारी कटोराताल मीना रावत, एसआई गणेश पांडे मौके पर पहुंचे तो देखा मृतक मुरसलीन उर्फ अनस (17 वर्ष) पुत्र इमरान अली निवासी कटोराताल, नई बस्ती, निकट पोस्टमार्टम हाउस, काशीपुर का शव परिजनों द्वारा उतारकर नीचे रखा है। मृतक के गले में Ligature Mark स्पष्ट दिख रहा है, इसके अतिरिक्त कोई अन्य जाहिरा चोट के निशान नहीं है।

पूछताछ करने पर परिजनों ने बताया कि मृतक मुरसलीन का एक युवती के साथ प्रेम प्रंसग चल रहा था। जिस कारण वह कुछ दिनों से परेशान चल रहा था।

पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा आदि की कार्यवाही की जा रही है। फील्ड यूनिट को भी सूचित किया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles