रुद्रपुर (महानाद) : चोरों ने एक ही रात में 4 ब्रांडेड शोरूम के ताले तोड़कर लाखों की चोरी कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
मटके वाली गली, रुद्रपुर निवासी अंकित नरूला पुत्र नरेंद्र कुमार नरूला की उसका मटके वाली गली में ‘ब्लैकबेरी’ ब्रांड के कपड़ों का शोरूम स्थित है, दिनांक 15.05.2026 की प्रातः लगभग 10ः30 बजे जब शोरूम की स्टाफ पूनम प्रतिदिन की भांति शोरूम खोलने पहुँची, तो उसने देखा कि शोरूम के भीतर का सामान अस्त-व्यस्त एवं बिखरा हुआ पड़ा था। शोरूम के गल्ले/कैश काउंटर का ताला टूटा हुआ था तथा उसमें रखी नकदी राशि लगभग ढाई लाख रुपये गायब थी।
अंकित ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने पर वह तुरंत शोरूम पहुँचा तथा शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई, जिसमें स्पष्ट रूप से दिखाई दिया कि दिनांक 15.05.2026 को प्रातः लगभग 3ः30 बजे तीन अज्ञात व्यक्ति शोरूम की छत पर स्थित दरवाजे को तोड़कर अवैध रूप से शोरूम के भीतर घुस आए। उक्त अज्ञात व्यक्तियों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से शोरूम के गल्ले का ताला तोड़कर उसमें रखी नगद धनराशि चोरी कर ली गई तथा शोरूम के सामान एवं अन्य सामग्री को भी बिखेर दिया गया एवं कुछ सामान भी चोरी कर ले गए।
अंकित ने बताया कि उसकी दुकान के साथ लगे तीन अन्य कपड़ों के शोरूम क्रमशः ‘ग्लोबल रिपब्लिक’, ‘रेड चीफ’ व ‘स्पाईकर’ में भी चोरी हुयी है। उसने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
अंकित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(ए), 331(4) के तहत ममुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई जीवन सिंह के हवाले की है।
#rudrapur_news



