spot_img
spot_img
Saturday, May 2, 2026
spot_img

काशीपुर : एसीएमओ ने किया अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण, एक अस्पताल का लाइसेंस किया रद्द

आकश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : कल देर सायं जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के आधा दर्जन से अधिक अल्ट्रासाउंड सेंटर्स का निरीक्षण किया तथा एक निजी अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया।

बता दें कि उधम सिंह नगर जिले के एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक अपनी टीम के साथ काशीपुर पहुंचे जहां उन्होंने शहर के आधा दर्जन से अधिक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों का निरीक्षण किया। इसके बाद वह और उनकी टीम ने अलीगंज रोड स्थित आरोग्यम हॉस्पिटल पहुँची और अस्पताल के आवश्यक दस्तावेज मांगे लेकिन हॉस्पिटल में मौजूद स्टाफ उन्हें आवश्यक दस्तावेज नहीं दिखा सका जिस पर उन्होंने हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द कर दिया।

एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक ने बताया कि 6 अल्ट्रासाउंड सेंटरो के निरीक्षण से वह संतुष्ट नजर आए। आरोग्य हॉस्पिटल में मौके पर कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं पाया गया, लिहाजा इसके लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles