spot_img
spot_img
Saturday, March 14, 2026
spot_img

काशीपुर : एसआई सुनील सुतेड़ी केहत्थे चढ़ा नशे के कैप्सूल बेचने वाला

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : टांडा चौकी इंचार्ज सुनील सुतेड़ी ने एक व्यक्ति को नशे के 480 कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है।

टांडा चौकी इंचार्ज सुनील सुतेड़ी ने बताया कि वे एसआई कौशल भाकुनी, कां. सुभाष कुमार, प्रेम कनवाल, सचिन चौधरी के साथ रेलवे फाटक के पास चैकिंग कर रहे थे। उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति मोटर साईकिल से रेलवे प्लेटफार्म की तरफ आ रहा था जो पुलिस को देखकर अपनी मोटर साईकिल मोड़कर पीछे जाने लगा जिस पर पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया।

पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम मौहम्मद शाकिब अंसारी (39 वर्ष) पुत्र मौ. शरीफ अंसारी निवासी केजीएन मेडिकल वाली गली, थाना साबिक, काशीपुर बताया। उसकी तलाशी लेने पर उसके थैले से 480 नशे के कैप्सूल बरामद हुए। उसने बताया तथा उक्त कैप्सूल वह महामाया मेडिकल स्टोर, टाण्डा उज्जैन, काशीपुर से राहुल शर्मा नाम के व्यक्ति से लाया है।

बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मौहम्मद शाकिब के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles