spot_img
spot_img
Friday, July 3, 2026
spot_img

काशीपुर : रात के 12.30 बजे मंडी के पीछे घूम रहा था लेकर रम्पुरिया चाकू, पुलिस ने पकड़कर भेजा बड़े घर

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : कुंडा पुलिस ने गश्त के दौरान एक बदमाश को रम्पुरिया चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि मंडी चौकी में तैनात कांस्टेबल त्रिलोक सिंह तथा नीरज बिष्ट क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान रात्रि लगभग 12ः30 बजे मंडी के पिछले गेट के पास एक युवक संदिग्ध हालत में चहलकदमी कर रहा था। शक के आधार पर जब पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक रम्पुरिया चाकू बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम दलविंदर सिंह उर्फ बाली पुत्र मोहन सिंह निवासी कुंडेश्वरी बताया।

पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसका धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत चालान कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles