spot_img
spot_img
Wednesday, August 19, 2026
spot_img

काशीपुर : लापता हो गई सिलाई सीखने गई 22 साल की युवती

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : सिलाई सीखने प्रतापपुर गई एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।

सैनिक कालोनी, चांदपुर निवासी मनीष कश्यप ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 22 साल की पत्नी कमलजीत कौर 8 जून 2023, बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे सिलाई सीखने प्रतापपुर गई थी। उसे 1 बजे वापिस आना था लेकिन वह वापिस नहीं आई। मनीष ने उसे फोन किया तो उसका फोन बंद आ रहा था। जिसके बाद उसने उसे रिश्तेदारी, पास पड़ोस में तलाश किया लेकिन कमलजीत कौर का कुछ पता नहीं चला।

मनीष कश्यप की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कमलजीत कौर की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

हुलिया कमलजीत कौर –
उम्र 22 वर्ष, कद 5 फिद, रंग गेहूंआ, गुलाबी रंग का फ्रॉक सूट और पीले रंग की स्लैक्स पहने हुए है।

यदि किसी को उक्त के बारे में कोई जानकारी हो तोवह प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के मो.नं. 9411112904 पर संपर्क कर सकता है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles