spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

काशीपुर : बीबी ने किया दहेज का मुकदमा तो पति ने कर दिये अश्लील वीडियो और फोटो वायरल

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद): एक बीबी ने अपने पति के खिलाफ दहेज का मुकदमा दर्ज करवाया तो उसके पति ने उसके अश्लील वीडियो और फोटो वायरल कर दिये। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नर निवासी एक महिला ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, काशीपुर की अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल कर बताया कि उसका निकाह 5.4.2017 को बाजपुर निवासी एक युवक के साथ हुआ था। उसके पति ने धोखे से उसके अश्लील वीडियो और फोटो बना लिये। वह काफी समय से अपने मायके में निवास कर रही है और उसक पति व सुरालियों के विरुद्ध दहेज एक्ट का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है।

महिला ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसका पति मुकदमा वापस लेने की धमकी दे रहा है। दिनांक 05.08.2023 की रात्रि के लगभग 10 बजे उसका पति घर आया, और कहने लगा कि तेरे वीडियो और फोटो मेरे पास हैं, जिन्हें मैं वायरल कर दूंगा, वरना मुकदमा वापस ले ले। जब उसने मुकदमा वापिस लेने से मना कर दिया तो उसके पति ने उसके व्हाट्सअप नम्बर पर उसके वीडियो और फोटो भेजे। इसके बाद भी महिला अपने पति के दबाव में नहीं आयी, तो इसने यह वीडियो और फोटो आस पड़ौस के कई लोगों में वायरल कर दिये।

महिला ने बताया कि उसने इसकी शिकायत 4.9.2023 को कोतवाली काशीपुर में की लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उसने इसकी शिकायत एसएसपी उधम सिंह नगर से की लेकिल तब भी उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

महिला के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करने के बाद कोर्ट ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिये जिसके बाद पुलिस ने धारा 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एएसआई अजीत सिंह के सुपुर्द की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles