spot_img
spot_img
Saturday, April 4, 2026
spot_img

किसानों के साथ दोगलापन कर रही है उत्तराखंड की भाजपा सरकार

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : कांग्रेसियों ने किसान कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशांक सिंह के नेतृत्व में चीमा चौराहे के पास कटोराताल रोड पर स्थित दक्षिणी किसान सेवा समिति के प्रांगण में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशांक सिंह ने प्रदेश की भाजपा सरकार को कटघरे में लेते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के साथ दोगलापन कर रही है। बढ़ती महंगाई के कारण आज प्रत्येक नागरिक भाजपा सरकार से परेशान एवं हताश है।

पूर्व कांग्रेस मेयर प्रत्याशी मुक्ता सिंह ने कहा कि आज गेहूं बुवाई के इस सीजन में किसानों को खाद की आपूर्ति सुचारू रूप से ना होने पर किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा बड़े-बड़े वादे देश के अन्नदाता किसानों से किए जाते हैं परंतु वह सारे वादे धरातल पर कोरे साबित हो रहे हैं।

कांग्रेस नेता आशीष अरोरा बोबी ने कहा कि गन्ना किसानों का समर्थन मूल्य भी अभी तक सरकार घोषित नहीं कर पाई है जिससे किसानों में बेहद आक्रोश है। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास के नाम पर बड़े-बड़े वादे तो करते हैं परंतु वह वादे धरातल पर फिसड्डी साबित हो रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में एक ज्ञापन मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के नाम कांग्रेस जनों द्वारा दक्षिणी किसान सेवा समिति के एमडी सुरेंद्र चंद्र सती को सौंपा गया।

धरना प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज जोशी एडवोकेट, अरुण चौहान, अलका पाल, विमल गुड़िया, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, जफर मुन्ना, त्रिलोक सिंह अधिकारी, जय सिंह गौतम, चंद्रभूषण डोभाल, महेंद्र बेदी, तरुण लोहानी, मोहित चौधरी, उमा वात्सल्य, राजू छीना, मनोज पंत आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles