spot_img
spot_img
Tuesday, July 21, 2026
spot_img

लोगों को जीवित दिखाकर पेंशन के लाखों रुपये हड़पने वाला लालची लेखाकार गिरफ्तार

नैनीताल (महानाद) : 7 लोगों को जीवित दिखाकर उनकी पेंशन के लाखों रुपये हड़पने वाले लालची लेखाकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि कल सोमवार को चौकी प्रभारी खैरना गुलाब सिंह कांबोज ने कोतवाली भवाली में पंजीकृत एफआईआर सं. 03/22 धारा 409/420/467 आईपीसी में धोखाधड़ी में संलिप्त अभियुक्त संजय कुमार (43 वर्ष) पुत्र त्रिलोक राम निवासी स्टाफ हाउस, मल्लीताल, को गिरफ्तार कर लिया।

कांबोज ने बताया कि संजय कुमार ने पूर्व में कोषागार कौश्या कुटोली में लेखाकार के पद पर रहते हुए पद का दुरुपयोग कर 7 मृतक पेंशनरों की पेंशन को अपने खाते में लेकर 13,66,931/- रुपए के राजकीय धन का गबन किया था। जिस पर संबंधित विभागाध्यक्ष द्वारा अभियुक्त को प्रशासनिक आधार पर निलंबित कर कोषागार नैनीताल में संबद्ध किया गया था। कोतवाली भवाली में पंजीकृत धोखाधड़ी के उपरोक्त मुकदमे में आरोपों की पुष्टि होने पर अभियुक्त को नैनीताल पुलिस द्वारा कोषागार परिसर, नैनीताल से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम में एसआई गुलाब सिंह कांबोज, कां. राजेंद्र गोस्वामी तथा प्रयाग जोशी शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles