spot_img
spot_img
Thursday, April 30, 2026
spot_img

मेयर दीपक बाली ने धूमधाम से मनाया हरेला पर्व, किया वृक्षारोपण

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : संपूर्ण उत्तराखंड की तरह काशीपुर में भी हरेला पर्व पूरी धूमधाम के साथ मनाया गया। मेयर दीपक बाली ने नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पार्षदों के साथ मुरादाबाद रोड स्थित जल निगम के जल शोधन संयंत्र संस्थान परिसर में वृक्षारोपण किया। इस दौरान उन्होंने नगर व क्षेत्र की जनता का आह्वान किया कि हर कोई एक वृक्ष अवश्य लगाए और वृक्षों को बचाए रखने में अपना सहयोग दे, क्योंकि धरती हरी-भरी होगी तभी प्रकृति का स्नेह और सानिध्य तथा अनुकूल वातावरण हमें मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि पेड़ धरा का श्रृंगार है, उनका दोहन नहीं होना, चाहिए वरना हमें प्रकृति का कोप झेलना पड़ता है और ऋतुओं में परिवर्तन होने से परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।

आपको बता दें कि मेयर दीपक बाली आज जल निगम के मुरादाबाद रोड स्थित जल शोधन संस्थान परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने नगर आयुक्त रविंद्र कुमार बिष्ट, जल निगम के सहायक अभियंता कमल किशोर, अपर सहायक अभियंता ज्योति रावत, प्लांट हेड विनया पंडित, नगर निगम के कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, सहायक नगर आयुक्त कमल मेहता, डॉक्टर अमरजीत सिंह साहनी, सेनेटरी इंस्पेक्टर मनोज बिष्ट, जितेंद्र जीते, मौहम्मद सलीम, बृजपाल, सुरेश बेदी, मुकेश चावला, चौधरी समरपाल सिंह, पार्षद पुष्कर बिष्ट, कुलदीप शर्मा, राशिद फारुकी, पूर्व पार्षद देव प्रकाश प्रजापति तथा मनोज बाली, हरीश कुमार सिंह, मुकेश पाहवा आदि के साथ नीम अशोक व बकैन के दर्जनों पेड़ लगाए।

वहीं दूसरी और नगर निगम स्थित कारगिल पार्क में स्वयंसेवी समूह की महिलाओं गोरा, गिरीश, जागृति, चेतना, गीता चंद्रा, हुनर, लक्ष्मी देवी, प्रेरणा, गीता, नई किरण नई दृष्टि सहित अनेक महिलाओं एवं पार्षदों ने सहायक नगर आयुक्त संजय कापड़ी, भगवान दास आदि के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया।

आज के कार्यक्रम में मां पर्यावरण एवं सामाजिक सेवा संस्था का भी बहुत बड़ा सहयोग रहा जिसके अध्यक्ष कमल सिंह एवं सहयोगी महिपाल, सुमित सैनी ने संस्था की ओर से नीम के वृक्ष प्रदान किये।

इससे पूर्व मेयर बाली ने जल निगम के अधिकारियों के साथ प्लांट का निरीक्षण भी किया और कहा कि यदि कहीं कोई समस्या हो तो उन्हें अवगत कराएं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles