spot_img
spot_img
Friday, March 20, 2026
spot_img

नाबालिग बेटे ने घर से चुराये 40 लाख के आभूषण, ये था कारण…

गोपेश्वर/चमोली (महानाद) : पुलिस ने घर का ताला तोड़कर 35-40 लाख रुपये के जेवरात चुराने के मामले में दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का शत प्रतिशत माल बरामद कर लिया। ऑनलाइन गेमिंग, ट्रेडिंग व महंगे खर्चे को पूरा करने के लिए उक्त चोरी को अंजाम दिया था।

मामले का खुलासा करते हुए एसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि विवेकानन्द कॉलोनी, तल्ला नैग्वाड़, गोपेश्वर निवासी चम्पा गैरोला अपनी बेटी से मिलने देहरादून गई थीं। जब वह देहरादून से गोपेश्वर अपने घर लौटी तो घर के दरवाजे का ताला टूटा था। सास के कमरे में बने स्टोर के लॉकर का ताला तोड़कर आभूषण चोरी कर लिए गए थे तथा उनके अपने कीमती आभूषण भी गायब थे। जिनकी कीमत लगभग 35-40 लाख रुपये है।तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरु की।

एसपी सर्वेश पंवार द्वारा मामले तत्काल अनावरण व चोरी में संलिप्त आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अवाश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तत्काल पुलिस टीमों का गठन किया गया। चोरी का खुलासे करने के लिए सीओ संजय गर्ब्याल ने सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की। टेक्निकल टीम की सहायता ली गई। सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी सहयोग के आधार पर पुलिस टीम ने चोरी की घटना में संलिप्त दो नाबालिगों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर नाबालिगों ने बताया कि पीड़ित महिला का नाबालिग पुत्र ही इस घटना का मास्टरमांइड है, जिसके पश्चात पुलिस टीम ने पीड़ित के नाबालिग पुत्र को देहरादून से संरक्षण में लेते हुए जनपद चमोली लाया गया।

पूछताछ करने पर नाबालिग ने बताया कि वह लम्बे समय से ऑनलाइन गेमिंग, ट्रेडिंग व महंगे खर्चे करने का शौकीन है। जिसके लिए उसने काफी लोगों से पैसे उधार लिए गए थे। चोरी की घटना में संलिप्त एक नाबालिग से भी उसने पचास हजार रुपये उधार लिए थे। अन्य लोगों द्वारा भी उस पर लगातार पैसे वापस करने का दबाव बनाया जा रहा था। कर्जे से छुटकारा पाने के लिए नाबालिग ने अपने ही घर में चोरी करने की योजना बनायी, जिसमें उसने अपने दो नाबालिग दोस्तों को यह लालच देकर शामिल कर लिया कि उसके घर पर उसकी माँ और दादी के लाखों के गहने है, जिन्हें चोरी कर ऊंचे दाम पर बेचकर वे काफी मुनाफा कमा सकते है। जब उसकी मां देहरादून चली गई तो मौके का फायदा उठाकर उसने अपने दोस्तों को घर बुला लिया और गहने चोरी कर लिये।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles