spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

नंगली आश्रम की 30वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : नंगली आश्रम धाम में आज 30वीं वर्षगांठ पर एक शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लेते हुए अपने सिर पर नारियल रखकर पूरे शहर में शोभायात्रा निकाली।

बता दें कि श्री विवेक प्रेम ट्रस्ट रजिस्टर्ड श्री गुरु मंदिर नंगली नाम से स्थापित है, जिससे सैकड़ों लोग जुड़े हुए हैं। आज उन्होंने 30 साल पूरे होने पर एक शोभा यात्रा का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों स्त्री-पुरुषों ने हिस्सा लिया।

नंगली बाबा के बारे में जानकारी देते हुए शुद्ध महेश नंद गुरु जी ने बताया कि बाबाजी एक गुरु थे और हर किसी को ज्ञान पाने के लिए गुरु की आवश्यकता पड़ती है। इसलिए गुरु सर्वे सर्वा होता है जिससे मोक्ष कि प्राप्ति भी संभव है। मनुष्य जीवन इंसान को इसी लिए दिया जाता है कि वह भगवान की सेवा करे और गुरुजी से शिक्षा ग्रहण करें तभी जो कर्म उसने करे है उनके मुताबिक उसका फल मृत्यु के बाद मिलता है।

कहते हैं कि मनुष्य अपने कर्माे के अनुसार दूसरी योनि में जन्म लेता है। वह जन्म उसका उसके कर्माे के अनुसार किसी भी जानवर के रूप में हो सकता है या फिर पक्षी के रूप में हो सकता है या फिर दोबारा से मनुष्य के रूप में भी हो सकता है। इसके लिए भगवान की सच्ची सेवा श्री सुख में जीवन बनाने का एक साधन मात्र है। आश्रम में रह रही खूबवती बहन ने बताया कि गुरु नगरी बाबा जी की शरण में रहने से मोक्ष की तो प्राप्ति होती ही है साथ ही अगली योनि में जाने अच्छा मार्ग मिलता है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles