विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : बांसफोड़ान क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एकव्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
आपको बता दें कि बंासफोड़ान क्षेत्र की खालिक कालोनी, काशीपुर में शकील एवं जमील पुत्रगण जमील राज मिस्त्री के साथ अपने घर के निर्माण में हैल्प कर रहे थे कि अचानक छत गिरने के कारण दोनों भाइयों को गम्भीर चोटें आ गईं। सूचना मिलने पर एसपी स्वप्न किशोर सिंह, कोतवाल हरेन्द्र चौधरी, एसएसआई नवीन बुधानी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया जहां जाकिर की मौत हो गई।
वहीं, शकील का उपचार चल रहा है, उसकी स्थिति ठीक है।




