spot_img
spot_img
Friday, July 31, 2026
spot_img

देश के महान नेता थे पंडित गोविंद बल्लभ पंत : दीपक बाली

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : भाजपा नेता दीपक बाली ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह भारत माता के सच्चे सपूत और देश के एक महान नेता थे। उन्होंने देश की जंगे आजादी के आंदोलन में और उसके बाद भारत के नवनिर्माण में अपना जो सहयोग दिया वह कभी नहीं बुलाया जा सकता। काशीपुर उनकी कर्मभूमि रहा है।

बाली ने कहा है कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत सादगी भरा जीवन जीते थे। वह एक विद्वान वकील भी थे। उन्होंने राष्ट्र की जो सेवा की उसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles